
अगस्त 02, पटना (SHABD) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के 1 अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर 71 नए पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इन नए पुलिस वाहनों के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।